Posts

Shayari and ghazal

Image
Yadon ka sawan  मां सरस्वती को प्रणाम करता हूं!  आप सभी को नमन ! मंच को चरण स्पर्श !! मैं चार-चार लाइनों से आप से जुड़ने का प्रयत्न  करूंगा!!  सुनिएगा...... १)कभी दुनियां से हारा तो तुम्हारे पास आता हूं!   कभी गम ने पुकारा तो तुम्हारे पास आता हूं!!  कभी तन्हां जो बैठूं तो तुम्हारी याद आती है!  कहर यादें जो ढाती हैं तुम्हारे पास आता हूं !! २) मेरा दिल सूना सूना है तेरी यादें सताती है ! तड़प उठता हूं मैं अब भी अगर तूं रूठ जाती है ! कि मर जाऊंगा मैं इक दिन तेरी चाहत में ओ यारा ! अब तो महफिल में भी तेरी याद सताती है !! ३) सफर तेरी मोहब्बत की बड़ी हसीन लगती है ! तेरी चाहत में ये दुनियां बड़ी रंगीन लगती हैं !  मेरी चाहत को ऐ मेरे खुदा सलामत यूं ही रखना !  कि उनकी यादों में जहां संगीन लगती है !! ४) अगर तेरी मोहब्बत में, मर जाऊं तो क्या गम है !  समेटो तुम अगर दिल से बिखर जाऊं तो क्या गम है !!  तेरा दिल ही मेरा आशियाना है सनम अब तो !  मेरी मंजिल तो तू ही है इधर आऊं तो क्या गम है !! -जी.एल. .......................................... और अ...

जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा, Holi Song

Image
  *जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा* ---------------------------------- चूक गयी इस बार की होली, अगली बार गुलाल लगाऊंगा! अबकी चेहरा लाल पीला , हरा गुलाबी कर जाऊंगा!! जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा!!-२ गुलाबी गालों पर आपके, रंग हमारे नाम की होगी! अबकी होली में राधा फिर, अपने घनश्याम की होगी!! आपके हर प्रश्नों का , मैं उत्तर बन जाऊंगा!! जी....-२ जाने कितने वर्षों से, इंतजार जो करवाया हूं! जाने अनजाने में आपके, आंखों में आंसू जो लाया हूं!! इस होली में गले लगा कर, सारे शिकवे मिटाऊंगा!! जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा!!-२                                   -जी.एल.

।।दिवाली गीत।। Happy Diwali Poetry

Image
              ।।दिवाली गीत।। इस दिवाली प्रीत से कुछ कर दिखा दो ! मुक़द्दर को मोहब्बत का असर दिखा दो !! जमाना जानता है प्रेम के उजास को , फेंक दो उतार के तुम जुर्म के लिबास को ! अनंत दीप जल उठेंगे, एक दीप जला तो दो, हौसला रखो तुम बदल दोगे इतिहास को!! ख्वाब को यथार्थ का सहर दिखा दो !! जईफ से तुम्हारा जो प्रेम का संबंध हो, हर गरीब को जो वस्त्र का प्रबंध हो ! शीत न  जमा सके अबकी इंसान के रक्त को, है नमन सौ बार मेरा प्रेम के इस भक्त को !! प्रण करो जग से मुफलिसी रुखसत करा दो ! मुक़द्दर को मोहब्बत का असर दिखा दो !! - जी.एल. जईफ - बुजुर्ग  मुकद्दर - भाग्य  उजास- प्रकाश लिबास - पहनावा सहर- सुबह मुफलिसी - गरीबी रुखसत - विदाई           

वो लम्हें.. Vo Lamhen

Image
  yadon ka sawan.. वो लम्हें भी कुछ खास थे। जब हम दोनों इक साथ थे।।  मस्ती भरा नजारा था । एक दूजे का सहारा था।। दुनियां चाहे जो बात कहे।  बस हम दोनों इक साथ रहे।। मिले जब भी वो पल खास रहे।  प्यार भरा एहसास रहे।। जिंदगी का जो सबब मिला है।  ना किसी से कोई गिला है।। दोस्ती की मिसाल है वो। नसीबों से जो यार मिला है।।                                                         - जी. एल.

शहीदों को श्रद्धांजलि on Pulwama attack पुलवामा

Image
  पुलवामा शहिदों को श्रद्धांजलि... ********************************* आज खामोश है धरती, रोया सा ये गगन है ! याद दिलाती उन वीरों की, " यादों का सावन " है !!  इतना प्यार किया वतन से, प्यार के दिन जां लुटा बैठे! मां-बाप को बेसहारा छोड़, जीवनसाथी को भी भुला बैठे! भुलाया बहन की राखी का मोल,  बेटा-बेटी का प्यार भुला बैठे! छोड़ दिया अपनों का मोह, भारत मां को गले लगा बैठे!! ऐसे अमर शहीदों को, कोटि-कोटि मेरा नमन है!! याद..  -- जी.एल.

!!ऐ मोदी भाई!!

Image
Yadon ka sawan    ।।ऐ मोदी भाई।। ---------------------------------------- कइसे हम परिवार चलाईं,                         ऐ मोदी भाई। आसमान छुअता महंगाई,                         ऐ मोदी भाई।। १) गल्ला राशन महंगा  भईल,                     महंगा तेल दाल हो। मीडियम फैमिली के त,                   बुरा भईल हाल हो।। घर-घर में होत बा लड़ाई।। ऐ मोदी... २) गैस दिन-रात बढ़े,                    छूअता आकाश हो। अच्छा दिन कब आई,                     डिगता विश्वास हो। मारता पेट्रोल क महंगाई।। ऐ मोदी... ३) GDP त गिरल जाता,                 इकोनॉमी मात खाता। बेरोजगारी चरम पे बा,            किसानन के जान जाता। व्यर्थ...

Poem on Teachers'day

Image
 शिक्षक ईश्वर के अवतार हैं! ************************* बुनते सपने हजार है, सच्चे जिनके विचार हैं! होते हैं ये खुदा सलिके, शिक्षक ईश्वर के अवतार हैं!!-२ हर दिल को रोशन करें, सबपे खुशियां वो अर्पण करें! सबके सपनों के वास्ते, करता निज सपनों का संहार है! शिक्षक ईश्वर के अवतार हैं!!-२ वह समाज का दर्पण है, मेरी श्रद्धा उन पर अर्पण है! एक तुच्छ से भेंट के बदले , देते ज्ञान का भंडार है! शिक्षक ईश्वर के अवतार हैं!!-२                      जी. एल.