Posts

Showing posts from 2022

।।दिवाली गीत।। Happy Diwali Poetry

Image
              ।।दिवाली गीत।। इस दिवाली प्रीत से कुछ कर दिखा दो ! मुक़द्दर को मोहब्बत का असर दिखा दो !! जमाना जानता है प्रेम के उजास को , फेंक दो उतार के तुम जुर्म के लिबास को ! अनंत दीप जल उठेंगे, एक दीप जला तो दो, हौसला रखो तुम बदल दोगे इतिहास को!! ख्वाब को यथार्थ का सहर दिखा दो !! जईफ से तुम्हारा जो प्रेम का संबंध हो, हर गरीब को जो वस्त्र का प्रबंध हो ! शीत न  जमा सके अबकी इंसान के रक्त को, है नमन सौ बार मेरा प्रेम के इस भक्त को !! प्रण करो जग से मुफलिसी रुखसत करा दो ! मुक़द्दर को मोहब्बत का असर दिखा दो !! - जी.एल. जईफ - बुजुर्ग  मुकद्दर - भाग्य  उजास- प्रकाश लिबास - पहनावा सहर- सुबह मुफलिसी - गरीबी रुखसत - विदाई           

वो लम्हें.. Vo Lamhen

Image
  yadon ka sawan.. वो लम्हें भी कुछ खास थे। जब हम दोनों इक साथ थे।।  मस्ती भरा नजारा था । एक दूजे का सहारा था।। दुनियां चाहे जो बात कहे।  बस हम दोनों इक साथ रहे।। मिले जब भी वो पल खास रहे।  प्यार भरा एहसास रहे।। जिंदगी का जो सबब मिला है।  ना किसी से कोई गिला है।। दोस्ती की मिसाल है वो। नसीबों से जो यार मिला है।।                                                         - जी. एल.

शहीदों को श्रद्धांजलि on Pulwama attack पुलवामा

Image
  पुलवामा शहिदों को श्रद्धांजलि... ********************************* आज खामोश है धरती, रोया सा ये गगन है ! याद दिलाती उन वीरों की, " यादों का सावन " है !!  इतना प्यार किया वतन से, प्यार के दिन जां लुटा बैठे! मां-बाप को बेसहारा छोड़, जीवनसाथी को भी भुला बैठे! भुलाया बहन की राखी का मोल,  बेटा-बेटी का प्यार भुला बैठे! छोड़ दिया अपनों का मोह, भारत मां को गले लगा बैठे!! ऐसे अमर शहीदों को, कोटि-कोटि मेरा नमन है!! याद..  -- जी.एल.