शहीदों को श्रद्धांजलि on Pulwama attack पुलवामा

 


पुलवामा शहिदों को श्रद्धांजलि...

*********************************

आज खामोश है धरती,

रोया सा ये गगन है !

याद दिलाती उन वीरों की,

" यादों का सावन " है !! 

इतना प्यार किया वतन से,

प्यार के दिन जां लुटा बैठे!

मां-बाप को बेसहारा छोड़,

जीवनसाथी को भी भुला बैठे!

भुलाया बहन की राखी का मोल,

 बेटा-बेटी का प्यार भुला बैठे!

छोड़ दिया अपनों का मोह,

भारत मां को गले लगा बैठे!!

ऐसे अमर शहीदों को,

कोटि-कोटि मेरा नमन है!! याद..  -- जी.एल.

Comments

Popular posts

Saraswati Vandana सरस्वती वंदना

GHAZAL: तेरी याद

जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा, Holi Song

Shayari and ghazal

।।दिवाली गीत।। Happy Diwali Poetry