Posts

Showing posts from June, 2023

Shayari and ghazal

Image
Yadon ka sawan  मां सरस्वती को प्रणाम करता हूं!  आप सभी को नमन ! मंच को चरण स्पर्श !! मैं चार-चार लाइनों से आप से जुड़ने का प्रयत्न  करूंगा!!  सुनिएगा...... १)कभी दुनियां से हारा तो तुम्हारे पास आता हूं!   कभी गम ने पुकारा तो तुम्हारे पास आता हूं!!  कभी तन्हां जो बैठूं तो तुम्हारी याद आती है!  कहर यादें जो ढाती हैं तुम्हारे पास आता हूं !! २) मेरा दिल सूना सूना है तेरी यादें सताती है ! तड़प उठता हूं मैं अब भी अगर तूं रूठ जाती है ! कि मर जाऊंगा मैं इक दिन तेरी चाहत में ओ यारा ! अब तो महफिल में भी तेरी याद सताती है !! ३) सफर तेरी मोहब्बत की बड़ी हसीन लगती है ! तेरी चाहत में ये दुनियां बड़ी रंगीन लगती हैं !  मेरी चाहत को ऐ मेरे खुदा सलामत यूं ही रखना !  कि उनकी यादों में जहां संगीन लगती है !! ४) अगर तेरी मोहब्बत में, मर जाऊं तो क्या गम है !  समेटो तुम अगर दिल से बिखर जाऊं तो क्या गम है !!  तेरा दिल ही मेरा आशियाना है सनम अब तो !  मेरी मंजिल तो तू ही है इधर आऊं तो क्या गम है !! -जी.एल. .......................................... और अ...