Posts

।।दिवाली गीत।। Happy Diwali Poetry

Image
              ।।दिवाली गीत।। इस दिवाली प्रीत से कुछ कर दिखा दो ! मुक़द्दर को मोहब्बत का असर दिखा दो !! जमाना जानता है प्रेम के उजास को , फेंक दो उतार के तुम जुर्म के लिबास को ! अनंत दीप जल उठेंगे, एक दीप जला तो दो, हौसला रखो तुम बदल दोगे इतिहास को!! ख्वाब को यथार्थ का सहर दिखा दो !! जईफ से तुम्हारा जो प्रेम का संबंध हो, हर गरीब को जो वस्त्र का प्रबंध हो ! शीत न  जमा सके अबकी इंसान के रक्त को, है नमन सौ बार मेरा प्रेम के इस भक्त को !! प्रण करो जग से मुफलिसी रुखसत करा दो ! मुक़द्दर को मोहब्बत का असर दिखा दो !! - जी.एल. जईफ - बुजुर्ग  मुकद्दर - भाग्य  उजास- प्रकाश लिबास - पहनावा सहर- सुबह मुफलिसी - गरीबी रुखसत - विदाई           

वो लम्हें.. Vo Lamhen

Image
  yadon ka sawan.. वो लम्हें भी कुछ खास थे। जब हम दोनों इक साथ थे।।  मस्ती भरा नजारा था । एक दूजे का सहारा था।। दुनियां चाहे जो बात कहे।  बस हम दोनों इक साथ रहे।। मिले जब भी वो पल खास रहे।  प्यार भरा एहसास रहे।। जिंदगी का जो सबब मिला है।  ना किसी से कोई गिला है।। दोस्ती की मिसाल है वो। नसीबों से जो यार मिला है।।                                                         - जी. एल.

शहीदों को श्रद्धांजलि on Pulwama attack पुलवामा

Image
  पुलवामा शहिदों को श्रद्धांजलि... ********************************* आज खामोश है धरती, रोया सा ये गगन है ! याद दिलाती उन वीरों की, " यादों का सावन " है !!  इतना प्यार किया वतन से, प्यार के दिन जां लुटा बैठे! मां-बाप को बेसहारा छोड़, जीवनसाथी को भी भुला बैठे! भुलाया बहन की राखी का मोल,  बेटा-बेटी का प्यार भुला बैठे! छोड़ दिया अपनों का मोह, भारत मां को गले लगा बैठे!! ऐसे अमर शहीदों को, कोटि-कोटि मेरा नमन है!! याद..  -- जी.एल.

!!ऐ मोदी भाई!!

Image
Yadon ka sawan    ।।ऐ मोदी भाई।। ---------------------------------------- कइसे हम परिवार चलाईं,                         ऐ मोदी भाई। आसमान छुअता महंगाई,                         ऐ मोदी भाई।। १) गल्ला राशन महंगा  भईल,                     महंगा तेल दाल हो। मीडियम फैमिली के त,                   बुरा भईल हाल हो।। घर-घर में होत बा लड़ाई।। ऐ मोदी... २) गैस दिन-रात बढ़े,                    छूअता आकाश हो। अच्छा दिन कब आई,                     डिगता विश्वास हो। मारता पेट्रोल क महंगाई।। ऐ मोदी... ३) GDP त गिरल जाता,                 इकोनॉमी मात खाता। बेरोजगारी चरम पे बा,            किसानन के जान जाता। व्यर्थ...

Poem on Teachers'day

Image
 शिक्षक ईश्वर के अवतार हैं! ************************* बुनते सपने हजार है, सच्चे जिनके विचार हैं! होते हैं ये खुदा सलिके, शिक्षक ईश्वर के अवतार हैं!!-२ हर दिल को रोशन करें, सबपे खुशियां वो अर्पण करें! सबके सपनों के वास्ते, करता निज सपनों का संहार है! शिक्षक ईश्वर के अवतार हैं!!-२ वह समाज का दर्पण है, मेरी श्रद्धा उन पर अर्पण है! एक तुच्छ से भेंट के बदले , देते ज्ञान का भंडार है! शिक्षक ईश्वर के अवतार हैं!!-२                      जी. एल.

Happy Father's day

Image
Ghazal ग़ज़ल                  (माता-पिता को समर्पित)            ************************* रहता है हर लम्हा मेरे करीब सा कोई ! रहनुमा बनके मिला है नजीब सा कोई !! रख दे सर पे हाथ तो जन्नते नज्म मिल जाये! खुशियों  से  भर जाता  है    गरीब  सा कोई!! झुकता हूँ जितना चरणों में उतना ऊपर उठता हूँ !   दुआओं  में  असर  है  उनके  अजीब  सा  कोई !! उलझती है जब जिन्दगी के पन्ने ऐ "जी.एल." ! याद  आता  है उस  वक्त  अजीज सा कोई  !! -जी.एल *नजीब-कृपालु *नज्म-तारा *अजीज-आदरणिय Ghazal (maata-pita ko samarpit)            ************************* rahata hai har lamha mere kareeb sa koee ! rahanuma banake mila hai najeeb sa koee !! rakh de sar pe haath to jannate najm mil jaaye! khushiyon  se  bhar jaata  hai    gareeb  sa koee!! jhukata hoon jitana charanon mein utana oopar uthata h...

यादों का सावन हिन्दी कविता

Image
यादों का सावन   डूबा हूँ तेरे प्यार में, तेरे नाम ये जीवन है! विरान सी जिन्दगी है, और यादों का सावन है!! दिल में तेरी यादों को, हर पल हमने सँजोया है! तुम्हें पाने की चाहत में, पल-पल तुमको खोया है!! तेरे प्यार की बारिश में! आज भीगा मेरा नयन है!! विरान सी.... भर लूँ तुमको बाहों में, दिल की यह अभिलाषा है! तेरे प्यार को पाने को, ये दिल कितना प्यासा है!! तड़पाती है तेरी यादें, दिल की ये कैसी लगन है!! विरान सी.... जबसे देखा है तुमको, खुदा से ये फरियाद किया! खुशी हो या गम हो, हर पल तुमको याद किया!! जिन्दगी है तेरे कदमों में! हर खुशियाँ तुयपे अर्पण है!! विरान सी जिन्दगी है, और यादों का सावन है!! -जी.एल.. Yadon Ka sawan Dooba hoon tere pyaar mein, tere naam ye jeevan hai! viraan see jindagee hai, aur yaadon ka saavan hai!! dil mein teree yaadon ko, har pal hamane sanjoya hai! tumhen paane kee chaahat mein, pal-pal tumako khoya hai!! tere pyaar kee baarish mein! aaj bheega mera nayan hai!! viraan see bhar loon tumako baahon mein, dil kee yah abhilaasha hai! tere pyaar ko paane ko, ye dil...