वो लम्हें.. Vo Lamhen

 

yadon ka sawan..

वो लम्हें भी कुछ खास थे।
जब हम दोनों इक साथ थे।।
 मस्ती भरा नजारा था ।
एक दूजे का सहारा था।।
दुनियां चाहे जो बात कहे।
 बस हम दोनों इक साथ रहे।।
मिले जब भी वो पल खास रहे।
 प्यार भरा एहसास रहे।।
जिंदगी का जो सबब मिला है।
 ना किसी से कोई गिला है।।
दोस्ती की मिसाल है वो।
नसीबों से जो यार मिला है।।
                                                        - जी. एल.

Comments

Popular posts

Hindi poem on martyr/ वीरों की शौर्य गाथा