जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा, Holi Song
*जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा* ---------------------------------- चूक गयी इस बार की होली, अगली बार गुलाल लगाऊंगा! अबकी चेहरा लाल पीला , हरा गुलाबी कर जाऊंगा!! जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा!!-२ गुलाबी गालों पर आपके, रंग हमारे नाम की होगी! अबकी होली में राधा फिर, अपने घनश्याम की होगी!! आपके हर प्रश्नों का , मैं उत्तर बन जाऊंगा!! जी....-२ जाने कितने वर्षों से, इंतजार जो करवाया हूं! जाने अनजाने में आपके, आंखों में आंसू जो लाया हूं!! इस होली में गले लगा कर, सारे शिकवे मिटाऊंगा!! जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा!!-२ -जी.एल.