Latest Ghazal/ lovely poem in Hindi
Latest Ghazal ग़ज़ल १ मेरी मोहब्बत को खता बता गया कोई.. मुस्कुराते लबों को आज रुला गया कोई.. फिदा हैं हम उनकी ना जो अदा पे... अपनी अदाओं का दीवाना बना गया कोई.. मंजिल ढुँढ रहे थे हम बेघर होकर... आज इस दिल को आशियाना बना गया कोई.. बैठे थे हम उनकी यादों के पनाह में.. तसव्वुर से अभी- अभी जगा गया कोई.. जीते हैं हम जिनकी यादों के सहारे दिन रात.. उन यादों को हौले-हौले बढ़ा गया कोई.. अब तो जीने की तमन्ना और भी बढ़ गयी.. सुना है मेरी यादों मे दामन भीगा गया कोई.. > जी.एल.< English version meree mohabbat ko khata bata gaya koee.. muskuraate labon ko aaj rula gaya koee.. phida hain ham unakee na jo ada pe... apanee adaon ka deevaana bana gaya koee.. manjil dhundh rahe the ham beghar hokar... aaj is dil ko aashiyaana bana gaya koee.. baithe the ham unakee yaadon ke panaah mein.....