शहीदों को श्रद्धांजलि on Pulwama attack पुलवामा
पुलवामा शहिदों को श्रद्धांजलि... ********************************* आज खामोश है धरती, रोया सा ये गगन है ! याद दिलाती उन वीरों की, " यादों का सावन " है !! इतना प्यार किया वतन से, प्यार के दिन जां लुटा बैठे! मां-बाप को बेसहारा छोड़, जीवनसाथी को भी भुला बैठे! भुलाया बहन की राखी का मोल, बेटा-बेटी का प्यार भुला बैठे! छोड़ दिया अपनों का मोह, भारत मां को गले लगा बैठे!! ऐसे अमर शहीदों को, कोटि-कोटि मेरा नमन है!! याद.. -- जी.एल.