Tips for Happiness, Motivational thaughts in hindi


खुश रहने के तरीके (Tips for Happiness)
and Motivational thaughts
*************************
आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान हैं! फलस्वरूप वह दिमागी रूप से अस्वस्थ होता जा रहा है!
आज मैं इसी विषय पर चर्चा करूंगा! जो आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है!
दोस्तों,
          खुशी और ग़म जिंदगी के दो पहलू हैं! ये सभी के जिंदगी में लगातार आती रहती है! हम कभी हंसते हैं कभी मुस्कराते हैं! अगले क्षण हम दुखी हो जातें हैं! वास्तव में हमारे साथ ऐसा क्या हो जाता है? जो हमें दुखी कर देता है! क्या कभी आपने सोचा है?
वास्तव में ये हमारे चंचल दिमाग की उपज है! हम अपने मस्तिष्क को एकाग्रचित्त नहीं कर पाते हैं! फलस्वरूप विचारों के भंवर में फंसकर हम दुखी हो जातें हैं! विचार निरन्तर हमारे मस्तिष्क में आते रहते हैं! एक के बाद एक लगातार विचारों की श्रृंखला, जिसका न आदि है न अंत! 
हम विचारों के अनुसार उन विचारों की भावनाओं में खो जाते हैं! और यहीं भावनाएं ही हमारे दुःख का कारण बनती है! अगर भावनाएं सुखदाई है तो हम हंसते हैं या अनायास ही मुस्कराते हैं और यदि भावनाएं कष्टकारी हैं तो हम दुखी के दलदल में प्रवेश कर जाते हैं!
विचारों के इस निरन्तर श्रृंखलाओं के बीच अगर कुछ ध्यान देने योग्य है तो वह है हमारी परिस्थिति! अगर आप विचार करें तो आप पाएंगे कि जिस क्षण आप प्रसन्न थे उस समय भी आपकी वहीं परिस्थिति थी जो अगले क्षण आपको दुखी कर देती है! और समय भी एक-समान है! केवल परिवर्तित हुआ है तो वह है आपके विचार! और मैं पहले भी जिक्र कर चुका हूं ! विचार ही भावनाओं की जननी है और भावनाएं ही सुख दुःख का कारक है!

अतः यदि आप प्रसन्न बनें रहना चाहते हैं तो आपको अपने विचारों पर काबू पाने की जरूरत है! और इसके लिए "ध्यान" बहुत ही महत्वपूर्ण उपाय है!
अगर आप यह नहीं कर सकते हैं तो आप इन टिप्स को भी अपना सकते हैं! जिससे आपकी जिंदगी के कुछ दुःख कम हो सकतें हैं!
*सभी का भला सोचें तथा यथासंभव मदद करें!
*सकारात्मक बनें रहने की कोशिश करें!
*निरन्तर विचारों की श्रृंखलाओं को सही दिशा देने की कोशिश करें!
*भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें!
*खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करें!
*कभी कभी कुछ चीजों को समय पर छोड़ देना चाहिए क्योंकि वह समय के साथ खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है!
हमें आशा है कि आप उपर्युक्त विचारों को अपनाकर सुखपूर्वक जीने की कला को सिखने का प्रयास करेंगे!
               धन्यवाद      -जी .एल.

Comments

Popular posts

Republic Day Shayari/ Hindi Deshbhakti shayari

श्रद्धांजलि

जी मैं ऐसे ही फाग मनाऊंगा, Holi Song

जी करता है सो जाऊँ फिर से...Poem on mother's Day